पटना : अमृत मिशन के तहत सूबे के 22 शहरों का जीआईएस आधारित मास्टर प्लान तैयार करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने एजेंसियों से आवेदन मांगा है. इच्छुक एजेंसियां 24 अगस्त तक विभाग में आवेदन जमा करा सकेंगी.
विभाग ने आवेदन करने वाली एजेंसियों के लिए अर्बन या रिजनल प्लानिंग के क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव और किसी एक शहर का जीआईएस आधारित मास्टर प्लान तैयार करने का अनुभव अनिवार्य है. अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहले इन शहरों की प्लानिंग एरिया घोषित होगी. इसके तत्काल बाद ही इनका मास्टर प्लान भी लागू कर दिया जायेगा.
भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, दरभंगा, मोतिहारी, बेतिया, किशनगंज, औरंगाबाद, सासाराम, बक्सर, जहानाबाद और बगहा हैं शामिल : जिन 22 शहरों का जीआईएस आधारित मास्टर प्लान तैयार होगा, उनमें भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, दरभंगा, मोतिहारी, बेतिया, किशनगंज, औरंगाबाद, सासाराम, बक्सर, जहानाबाद और बगहा शामिल हैं. मालूम हो कि प्रभात खबर ने शनिवार (18 अक्तूबर) को ‘अमृत शहरों का मास्टर प्लान तैयार हो तो अटल जी को मिलेगी सच्ची श्रद्धांजलि’ शीर्षक से खबर छापी थी. इस खबर के बाद विभाग 21 अगस्त को एजेंसी चयन की सूचना जारी की.
पटना. आईटीआई की पिछले दिनों रद्द हुई परीक्षा अब स्थानीय सरकारी उच्च विद्यालयों में करायी जायेगी. श्रम संसाधन विभाग प्रश्न पत्र आउट करने वाले रैकेट की जांच के लिए विभागीय स्तर पर भी जांच कमेटी बनायेगा. श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की.
बैठक में नियोजन एवं प्रशिक्षण तथा कौशल विकास मिशन के कामकाज की समीक्षा हुई. बैठक में मंत्री ने संपन्न हुई परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश प्रधान सचिव को दिया. प्रश्न पत्र आउट करने वाले रैकेट की जांच के लिए विभागीय स्तर पर भी जांच कमेटी बनाने एवं सीआईडी एवं अन्य जांच एजेंसी से जांच कराने को कहा. जिस परीक्षा केंद्र पर विभागीय केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक के साथ दुर्व्यवहार की घटना की जानकारी प्राप्त हुई है उस केंद्र के सीसीटीवी कैमरा फुटेज व विडियोग्राफी के आधार पर जांच करा दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश मंत्री ने दिया था.
ये परीक्षाएं हुई थीं रद्द
8 अगस्त : पूरे राज्य का सेमेस्टर पेपर-3, ड्राइंग
9 अगस्त : सेमेस्टर पेपर-1, ट्रेड थ्योरी (इलेक्ट्रिशियन)
11 अगस्त : सेमेस्टर. पेपर-3, ड्राइंग
13 अगस्त : सेमेस्टर पेपर-1, ट्रेड थ्योरी
16 अगस्त : सेमेस्टर पेपर-3, इंजिनियरिंग ड्राइंग
