सीएम नीतीश ने कोफी अन्नान के निधन पर शोक जताया

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कोफी अन्नान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि कोफी अन्नान अंतरर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के प्रबल हिमायती थे. उनके निधन से दुनिया ने एक महान अफ्रीकी राजनयिक और […]

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कोफी अन्नान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि कोफी अन्नान अंतरर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के प्रबल हिमायती थे. उनके निधन से दुनिया ने एक महान अफ्रीकी राजनयिक और मानवतावादी शख्सियत को खो दिया है.

मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं समर्थकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >