पर्यटन निगम को हर माह हो रहा 25 लाख रुपये का घाटा

पटना : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की चार बसें पिछले चार माह से गैराज में खड़ी हैं. इसके कारण पर्यटन निगम को हर माह लगभग 25 लाख रुपये का घाटा हो रहा है. लेकिन, निगम के प्रबंधक को इसकी चिंता नहीं है. इतना ही नहीं पिछले चार माह से पार्ट्स के अभाव में बसों […]

पटना : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की चार बसें पिछले चार माह से गैराज में खड़ी हैं. इसके कारण पर्यटन निगम को हर माह लगभग 25 लाख रुपये का घाटा हो रहा है. लेकिन, निगम के प्रबंधक को इसकी चिंता नहीं है. इतना ही नहीं पिछले चार माह से पार्ट्स के अभाव में बसों में जंग लग रही है. सूत्रों की मानें, तो जब से इसूजू की बस खरीदी गयी, उसी समय से इसमें तकनीकी खराबी शुरू हो गयी थी. जानकारी हो कि निगम के कई अधिकारियों ने जापानी कंपनी इसूजू की बस खरीदने पर एतराज जाहिर किया था. लेकिन, प्रबंधन ने किसी की नहीं मानी और मनमाने तरीके से बसों की खरीदारी कर ली.

इसूजू बस चार माह से बंद : पैकेज टूर के लिए खरीदी गयी इसूजू की बस कुछ पार्ट्स के कारण पिछले चार माह से गैराज में खड़ी हैं. इस बीच समर सीजन का मौसम भी निकल गया जो पर्यटन के लिए अहम होता है. एक इसूजू बस एक माह में 20 दिन भी चलता तो कम-से-कम 11 लाख रुपये हर माह आता. इसी तरह एक वोल्बो बस से लगभग 14 लाख रुपये की आमदनी पर्यटन निगम को होती. चार माह में लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है.
l डबल डेकर को सिंगल बनाने का काम शुरू
केवल रांची के लिए बस सेवा : पटना से रांची और रांची से पटना के लिए एक ही डेली बस सेवा है. इस सेवा की मांग होने के बावजूद केवल एक ही बस पटना से रांची जाती है और रांची से पटना आती है. दो बस तो ठीक हैं लेकिन संचालन नहीं किया जाता है. क्योंकि, हालात ठीक नहीं है.
छह साल बाद पर्यटन निगम के प्रबंधन ने डबल डेकर बस खरीदा था. लेकिन, छह साल बाद निगम ने बस को सिंगल कर पर्यटकों के लिए चलाने का निर्णय लिया है. इसे सिंगल बनाने में कम-से-कम दो माह से अधिक का समय लगेगा. उल्लेखनीय यह है कि इस बस की कीमत लगभग 45 लाख रुपये हैं. निगम ने वर्ष, 2012 में तीन डबल डेकर बस कीे चेचिस खरीदी थी. जबकि, दो और डबल डेकर बस गुरुग्राम में पड़ी हुई है. कंपनी और निगम के बीच भुगतान को लेकर चल रहे विवाद में दो डबल डेकर बस का इंजन खराब होने की स्थिति में पहुंच गया है.
दो डबल डेकर बस गुरुग्राम में पड़ा हुआ है.
वह दो माह बाद सिंगल डेकर बन कर पर्यटन निगम के पास पहुंच जायेगा. पटना में इस बस के संचालन के लिए एमवीआई के पास आवेदन भेजा गया है. जहां तक वोल्वो बस का सवाल है, तो सभी बस ठीक है. उसका संचालन नियमित रूप से हो रहा है. कभी-कभी तकनीकी खराबी आने के कारण संचालन कुछ दिनों के लिए बाधित होता है. इसूजू बस अब चलने लायक नहीं रह गया है. जल्द इसे सेवा से हटा दिया जायेगा.
जया राय, प्रबंधक, परिवहन, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम
वोल्बो बस
नौ साल पुरानी
पर्यटन निगम में वोल्वो बस को 2009 में शामिल किया गया था. इस तरह वोल्वो बस नौ साल पुरानी हो चुकी है. जबकि, इसूजू बस 2014 में खरीदी गयी थी. लेकिन, इसूजू के चारों बस जवाब दे चुके हैं. अब अधिकारी कहने लगे हैं कि इस बस को चलाना संभव नहीं है. इसलिए प्रबंधन ने इसे अब हटाने का निर्णय लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >