पटना : पूर्व मध्य रेल की प्राथमिकता में पहले नंबर पर सुरक्षा : महाप्रबंधक

पटना : पूर्व मध्य रेल के कामकाज की प्राथमिकता सूची में सुरक्षा व्यवस्था पहले नंबर पर है. इसे लेकर महिला रेल सुरक्षा बल का एक विशेष दस्ता ‘तेजस्विनी’ गठित किया गया है. इस पर महिला यात्रियों की सुरक्षा की विशेष जिम्मेदारी है. 30 सितंबर तक सभी मानव रहित समपार को फाटक को खत्म कर वहां […]

पटना : पूर्व मध्य रेल के कामकाज की प्राथमिकता सूची में सुरक्षा व्यवस्था पहले नंबर पर है. इसे लेकर महिला रेल सुरक्षा बल का एक विशेष दस्ता ‘तेजस्विनी’ गठित किया गया है. इस पर महिला यात्रियों की सुरक्षा की विशेष जिम्मेदारी है. 30 सितंबर तक सभी मानव रहित समपार को फाटक को खत्म कर वहां रेल कर्मी की तैनाती की जायेगी. यह जानकारी महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने दी.

उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 के पहले चार महीनों में पूर्व मध्य रेल ने करीब 6045 करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय अर्जित की है, जो अब तक का रिकॉर्ड है. यह देश में चौथे पायदान से तीसरे पायदान पर आ गयी है. चालू वित्तीय वर्ष में अब तक यात्रियों से करीब 995.29 करोड़ रुपये की आय हुई है. करीब 45.08 मिलियन टन माल ढुलायी करके करीब 4972 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >