नोएडा से दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, बिहार और यूपी में बेचते थे चोरी की बाइक

नोएडा : नोएडा के थाना फेस-2 में पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है. पूछताछ के दौरान पकड़े गये बदमाशों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करने की बात स्वीकार की. थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह […]

नोएडा : नोएडा के थाना फेस-2 में पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है. पूछताछ के दौरान पकड़े गये बदमाशों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करने की बात स्वीकार की. थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात गश्त पर निकले थाना पुलिस के एक दल ने खुफिया जानकारी के आधार पर दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया.

पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम इरफान व मोहित बताया, दोनों जनपद एटा के निवासी हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की गयी. ये राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से वाहन चोरी करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश तथा बिहार के सुदूर क्षेत्रों में बेचते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >