स्नातक नामांकन की प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन आज

पटना : ऑनलाइन फेसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) के माध्यम से राज्य के 10 विश्वविद्यालयों में नामांकन के लिए बिहार बोर्ड नौ अगस्त को प्रथम मेधा सूची जारी करेगा. स्नातक की प्रथम मेधा सूची के आधार पर अंगीभूत व संबद्ध डिग्री कॉलेजों में 10 से 16 अगस्त तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. जबकि, इंटरमीडिएट शिक्षण […]

पटना : ऑनलाइन फेसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) के माध्यम से राज्य के 10 विश्वविद्यालयों में नामांकन के लिए बिहार बोर्ड नौ अगस्त को प्रथम मेधा सूची जारी करेगा.
स्नातक की प्रथम मेधा सूची के आधार पर अंगीभूत व संबद्ध डिग्री कॉलेजों में 10 से 16 अगस्त तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. जबकि, इंटरमीडिएट शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए 11 अगस्त को प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन किया जायेगा. इंटरमीडिएट शिक्षण संस्थानों में 13 से 18 अगस्त तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन पूरा होने के बाद द्वितीय मेधा सूची का प्रकाशन किया जायेगा. इसकी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >