मोकामा : अथमलगोला में बहू की हत्या कर शव को किया गायब

बख्तियारपुर/ मोकामा : अथमलगोला थाने के भरोसीसराय में बहू रिंकी देवी (22 वर्ष) की हत्या कर शव गायब करने का मामला उजागर हुआ है. इस बाबत मृतका के पिता रामबाबू राय (खुसरूपुर निवासी) ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या की एफआईआर दर्ज करायी है. आरोपितों में पति रंजन कुमार, ससुर शशिभूषण राय व […]

बख्तियारपुर/ मोकामा : अथमलगोला थाने के भरोसीसराय में बहू रिंकी देवी (22 वर्ष) की हत्या कर शव गायब करने का मामला उजागर हुआ है. इस बाबत मृतका के पिता रामबाबू राय (खुसरूपुर निवासी) ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या की एफआईआर दर्ज करायी है.
आरोपितों में पति रंजन कुमार, ससुर शशिभूषण राय व तीन अन्य लोग शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर पुत्री से मिलने रामबाबू उसके ससुराल पहुंचे, लेकिन वह घर में मौजूद नहीं थी.
ससुराल के लोगों ने बताया कि वह सात दिन पहले घर छोड़कर फरार हो गयी थी. इससे रामबाबू को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गयी. ससुराल के लोगों ने रिंकी की हत्या के बाद शव ठिकाने लगा दिया था. थानेदार ने बताया कि आरोपित घर छोड़कर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >