नौबतपुर में करेंट लगने से छात्र की मौत, दूसरा झुलसा

सील घर से 15 लाख नकद सहित जेवरात की चोरी फतुहा : शहर के मोसिमपुर कुर्था में शिवम पाइप फैक्टरी के मालिक के घर से चोरों ने ताला तोड़ कर लाखों रुपये समेत सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. इस घर को बीते 22 जुलाई को नवविवाहिता रिषिका नंदन की हत्या के बाद पुलिस […]

सील घर से 15 लाख नकद सहित जेवरात की चोरी

फतुहा : शहर के मोसिमपुर कुर्था में शिवम पाइप फैक्टरी के मालिक के घर से चोरों ने ताला तोड़ कर लाखों रुपये समेत सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. इस घर को बीते 22 जुलाई को नवविवाहिता रिषिका नंदन की हत्या के बाद पुलिस ने सील कर दिया था. इस संबध में जेल में बंद मृत नवविवाहिता के पति राहुल कुम���र की बहन उषा देवी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.बताया जाता है कि नवविवाहिता के हत्याकांड के मामले में घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांच करने के लिए पुलिस बीते गुरुवार को उसके घर गयी, तो घर का मेन गेट खुला पड़ा था तथा घर के अंदर का सारा सामान बिखरा था. इस बात की जानकारी होते ही नवविवाहिता के पति की बहन तथा उसके परिजन शुक्रवार को थाने पहुंचे तथा लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के अनुसार घर से पंद्रह लाख नकद, डेढ़ किलो सोने के जेवरात तथा चांदी के जेवरात चोरी कर लिये जाने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >