पटना: हर एसपीवी में होंगे 16-16 पद, गंगा की तेज लहरों के बीच 11 किमी तक हुई तलाशी

गंगा में गिरी स्कॉर्पियो के लिए सर्च आॅपरेशन जारी, महाजाल, गोताखोर व झग्गर का भी किया प्रयोग पटना/पटना सिटी : उफनती गंगा की लहरों के बीच स्कॉर्पियो की तलाश जारी है. घटना को तीन दिन हो चुके हैं, पर अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. अनुमंडल प्रशासन ने उपलब्ध संसाधनों के साथ गुरुवार […]

गंगा में गिरी स्कॉर्पियो के लिए सर्च आॅपरेशन जारी, महाजाल, गोताखोर व झग्गर का भी किया प्रयोग
पटना/पटना सिटी : उफनती गंगा की लहरों के बीच स्कॉर्पियो की तलाश जारी है. घटना को तीन दिन हो चुके हैं, पर अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. अनुमंडल प्रशासन ने उपलब्ध संसाधनों के साथ गुरुवार को खोज और तेज कर दिया.
इस दरम्यान जहां एक तरफ सुबह छह बजे से एनडीआरएफ की टीम खोज में जुटी थी, वहीं दूसरी तरफ गोताखोर राजेंद्र सहनी व दीदारगंज से आये गोताखोरों के दल के साथ तैराकी का प्रशिक्षण देने वाले उपेंद्र कुमार को भी लगाया गया. एसडीओ राजेश रोशन ने बताया कि चार बड़ी नावों के साथ एनडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च आॅपरेशन चला रही है.
एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राजेश कुमार व महेंद्र कुमार धामी ने बताया कि 11 किलोमीटर दूर कंगन घाट से भी चार किलोमीटर आगे तक गंगा के डाउन स्टीम में सर्च आॅपरेशन चलाया गया. गंगा नदी में बड़ा जाल व रस्सी में एक सौ मीटर दूरी तक ईंट बांध कर गंगा में तलाशी का अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा एंगल व झग्गर डाल कर भी जहां पर स्कॉर्पियो गिरी थी, उस स्थल के साथ-साथ आसपास में भी तलाश की जा रही है. हालांकि अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है.
हर रोज बढ़ रहा जल स्तर, मटमैले पानी से हो रही परेशानी
एनडीआरएफ व गोताखोर की टीम ने बताया कि हर रोज गंगा के जल स्तर में वृद्धि हो रही है. साथ ही पानी मटमैला होने की स्थिति में ठीक से दिखायी नहीं देने से कुछ नहीं मिल पाता है. पानी का बहाव तेज होने व करेंट रहने की स्थिति में भी कार्य करने में परेशानी हो रही है.
एनडीआरएफ की मानें तो संभावना है कि गाड़ी सेतु से गिरने के बाद पानी में तेज करेंट की वजह से काफी दूर तक आगे निकल गया होगी, क्योंकि शीशा बंद होने की स्थिति में गाड़ी के डूबने की संभावना कम रहती है. बढ़े जल स्तर व तेज बहाव की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. एनडीआरएफ की गंगा तट पर चल रही सर्च आॅपरेशन को देखने के लिए दर्जनों की संख्या में लोगतट पर जुटे रहे.
कंकड़बाग पुलिस ने फिर से की पूछताछ
आदर्श के लापता होने के बाद कंकड़बाग पुलिस की भी छानबीन जारी है. पुलिस ने गुरुवार को भी बुद्धा कॉलोनी में पूछताछ की. पुलिस उस युवती के घर पहुंची थी जो घटना के दिन आदर्श के साथ थी. पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की.
दिन भर डटे रहे आदर्श के परिजन, पल-पल लेते रहे जानकारी
पटना/पटना सिटी : बेटा तुम लोगों के मुंह में घी-शक्कर, ईश्वर करें सुरक्षित रहे आदर्श, यह कहते हुए आदर्श के पिता डॉ विपिन कुमार सिंह भावुक हो उठे. जब तट पर मौजूद बड़े भाई के दोस्तों ने कहा कि अंकल पंद्रह मिनट के अंदर हाजीपुर से जाकर पटना वापस आना संभव नहीं है.
इस बात पर डॉ विपिन की आंखें डबडबा जाती हैं. बड़ी उम्मीद के साथ उनका पूरा परिवार गंगा तट पर पूरे दिन मौजूद रहा. दरअसल कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी कंकड़बाग में रहने वाले सर्जिकल आइटम के कारोबारी डॉ विपिन कुमार सिंह के स्कॉर्पियो के साथ उनके 15 वर्षीय पुत्र आदर्श के लापता होने के बाद लोग यही संभावना जता रहे हैं कि गंगा में गिरी स्कॉर्पियो कहीं उनकी तो नहीं, जो उनका बेटा लेकर घर से निकला था. इसी उम्मीद के साथ गुरुवार को पिता डॉ विपिन कुमार सिंह व गायब छात्र आदर्श के बड़े भाई आयुष भी वहां मौजूद थे. पिता व पुत्र सुबह से एनडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन के दरम्यान डटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >