पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्य कर रहे ट्रॉलीमैनों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से मंगलवार को अस्पताल की व्यवस्था पांच घंटे तक चरमरा गयी. कर्मचारी तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज थे. वहीं हड़ताल की सूचना मिलते ही अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद मौके पर पहुंच गये और हड़ताली कर्मचारियों से बात की. उनकी मांग को सही बताते हुए उन्होंने वेतन संबंधी अधिकारियों से बात की और तुरंत वेतन भुगतान करने का आदेश जारी किया. इधर, आदेश जारी होने के बाद ट्रॉलीमैन कर्मचारियों ने हड़ताल को समाप्त कर दिया.
पीएमसीएच में पांच घंटे हड़ताल पर रहे ट्रॉलीमैन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्य कर रहे ट्रॉलीमैनों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से मंगलवार को अस्पताल की व्यवस्था पांच घंटे तक चरमरा गयी. कर्मचारी तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज थे. वहीं हड़ताल की सूचना मिलते ही अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद मौके पर पहुंच गये […]

कंधे पर जांच कराने पहुंचे मरीज : ट्रॉलीमैनों के हड़ताल पर जाने से ट्रॉली का परिचालन एक वार्ड से दूसरे वार्ड के लिए ठप हो गया. सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को हुई. दर्द से कराह रहे मरीजों को मजबूरी में परिजनों को कंधे पर रख कर भर्ती कराना पड़ा. यही स्थिति रेडियोलॉजी जांच के दौरान मरीजों को झेलनी पड़ी.
वार्ड में भर्ती मरीजों को एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड जांच सेंटर ले जाने के लिए ऐसी ही स्थिति दिखी.