पटना : प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गर्मी से राहत

पटना : प्रदेश में सोमवार को कई जिलों में बारिश से तापमान में अच्छी-खासी गिरावट हुई. इस कारण चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिली. इनमें सारण, पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया और भभुआ शामिल हैं. मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्से में बारिश की संभावना जतायी है. इनमें […]

पटना : प्रदेश में सोमवार को कई जिलों में बारिश से तापमान में अच्छी-खासी गिरावट हुई. इस कारण चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिली. इनमें सारण, पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया और भभुआ शामिल हैं.

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्से में बारिश की संभावना जतायी है. इनमें पटना, भागलपुर, पूर्णिया और गया जिले विशेष रूप से शामिल हैं.

मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >