पटना : जंक्शन पर शौचालय में पानी बंद देख भड़के डीआरएम

पटना : सोमवार की सुबह दानापुर रेलमंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर औचक निरीक्षण करने राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना जंक्शन पहुंचे. यहां शौचालय व यूरिनल में पानी की सप्लाई बंद दिखी. यह देख डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों की अच्छी-खासी क्लास ली. फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों को क्या दिखाई नहीं दे रहा […]

पटना : सोमवार की सुबह दानापुर रेलमंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर औचक निरीक्षण करने राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना जंक्शन पहुंचे. यहां शौचालय व यूरिनल में पानी की सप्लाई बंद दिखी. यह देख डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों की अच्छी-खासी क्लास ली. फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों को क्या दिखाई नहीं दे रहा है? इस समस्या को घंटे-दो घंटे में दुरुस्त कर रिपोर्ट करें.
इसके बाद वे वहीं यात्री सुविधाओं को देखने प्लेटफॉर्म का भ्रमण करने लगे. इस दौरान कई पंखे मेंटेनेंस के अभाव में बंद दिखे. यह देख डीआरएम ने संबंधित अधिकारी से खराब पंखे को दुरुस्त करने और नियमित चेकिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर बंद पड़े फूड स्टॉलों को हटाने का आदेश दिया, ताकि प्लेटफॉर्म पर अधिक-से-अधिक बैठने की जगह मिल सके.
हटाएं स्कैनर मशीन : राजेंद्र नगर टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर व पटना जंक्शन के प्रवेश द्वार पर लगे बैग स्कैनर मशीनें महीनों से खराब हैं. डीआरएम ने मेटल डिटेक्टर व बैग स्कैनर को तत्काल हटाने का निर्देश दिया. बताया कि इंटीग्रेटेड सिक्यूरिटी सिस्टम के तहत सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किये जा चुके हैं और बैग स्कैनर लगाने की प्रक्रिया चल रही है. शीघ्र ही नया बैग स्कैनर लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
राजधानी की संपूर्ण सफाई में रेलवे ट्रैक के आस-पास का भी इलाका है. निजी एजेंसी के सहयोग से शहर में पांच सौ शौचालय अगले तीन माह में बनने हैं. इनमें स्लम बस्तियों को प्राथमिकता दी गयी है. अधिक-से-अधिक लोग शौचालय का उपयोग करें, इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत पड़ेगी, तो वह भी किया जायेगा.
सीता साहू, मेयर, पटना नगर निगम
हमारे क्षेत्र से भी रेलवे ट्रैक गुजरता है, जिसकी रेलवे द्वारा बाउंड्री की गयी है. इसके बावजूद लोग खुले में शौच करते हैं, जो रेलवे की जमीन है. इसमें निगम का रोल नहीं है. अब तक रेलवे की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया है. अगर रेलवे की ओर से प्रस्ताव आता है, तो अभियान चला कर रोकने का प्रयास किया जायेगा.
विनय कुमार पप्पू, डिप्टी मेयर, पटना नगर निगम
रेलवे सिर्फ स्टेशनों के प्लेटफॉर्म व रेलवे ट्रैक की साफ-सफाई पर नजर रखती है. रेलखंड की निगरानी की कोई उपाय नहीं है. इसमें लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है. हालांकि, रेलवे का संरक्षा विभाग प्रत्येक दो-तीन माह में ट्रैक किनारे की बस्ती में जाकर जागरूकता अभियान चलाता है.
संजय कुमार प्रसाद, पीआरओ, दानापुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >