शादी का झांसा देकर 10 साल तक किया यौन शोषण, कर रहा था दूसरी शादी

पटना : दिल्ली में रहने वाली निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने पटना के सब्जीबाग में रहने वाले अपने ममेरे भाई सागिर अहमद के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि पिछले 10 साल तक यौन शोषण करने के बाद सागिर ने शादी से इन्कार कर दिया. वह दिल्ली में थी, […]

पटना : दिल्ली में रहने वाली निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने पटना के सब्जीबाग में रहने वाले अपने ममेरे भाई सागिर अहमद के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि पिछले 10 साल तक यौन शोषण करने के बाद सागिर ने शादी से इन्कार कर दिया. वह दिल्ली में थी, उसे पता चला कि सागिर के घरवाले दूसरी शादी कर रहे हैं.
इस पर वह फ्लाइट से पटना पहुंची. वह सीधे महिला थाने पहुंची. वहां पर बताया कि जब वह नर्सिंग छात्रा थी तब से उसके सागिर से संबंध थे, उसने शादी का वादा किया था, लेकिन अब उसके घरवाले उसकी शादी दूसरी जगह कर रहे हैं. इस पर महिला पुलिस ने सागिर को थाने बुलाया लेकिन उसने महिला डॉक्टर के सामने शादी करने से मना कर दिया. उस समय केस दर्ज नहीं हुआ था इसलिए उसे जाने दिया गया.
लेकिन फिर महिला ने उसके और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया. इसके बाद पता चला कि रविवार को सागिर की शादी होने वाली है. इस पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान सागिर तो नहीं मिला लेकिन उसके घरवालों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं सागिर की तलाश चल रही है.
महिला का रो-रो कर बुरा हाल सागिर और उसके घरवालों से मिले धोखे के बाद महिला डॉक्टर अंदर से टूट चुकी है. महिला थाने पर वह लगातार रोती रही. उसने पहले सागिर के घरवालों पर आरोपलगाया था कि परिवार वाले जबर्दस्ती उसकी शादी दूसरी जगह कर रहे हैं. लेकिन महिला थाने के बुलाने पर जब सागिर ने उसके सामने ही शादी से इन्कार कर दिया तब वह टूट गयी. फिर उसने प्राथमिकी दर्ज कराया है. वहीं रविवार को होने वाली शादी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गयी. पुलिस ने सागिर के परिवार और उसके रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है.
महिला से छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज
मसौढ़ी. थाना के नदौल गांव में महिला के घर में घुस कर गांव के ही प्रदीप पंडित उसके पुत्र पप्पू पंडित व पत्नी पूनम देवी ने उसके साथ गाली -गलौज व मारपीट कर उसे घायल कर दिया. साथ ही महिला की सोने की कानबाली व चेन छीन लिये. आरोप है कि प्रदीप व पप्पू पंडित ने महिला को अर्धनग्न भी कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >