स्वास्थ्य विभाग का अभियान ड्रग माफिया के खिलाफ जारी

पहली बार हुआ ड्रग इंस्पेक्टरों का प्रमोशन पटना : सूबे का स्वास्थ्य विभाग ड्रग माफियाओं और नकली दवाओं के खिलाफ अपना सफाई अभियान जारी रखेगा. विभाग का वर्षों से लंबित काम को पूरा करना ही कतिपय लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. ड्रग इंस्पेक्टरों को पहली बार मिले प्रमोशन से जहां अधिकांश खुश हैं […]

पहली बार हुआ ड्रग इंस्पेक्टरों का प्रमोशन
पटना : सूबे का स्वास्थ्य विभाग ड्रग माफियाओं और नकली दवाओं के खिलाफ अपना सफाई अभियान जारी रखेगा. विभाग का वर्षों से लंबित काम को पूरा करना ही कतिपय लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. ड्रग इंस्पेक्टरों को पहली बार मिले प्रमोशन से जहां अधिकांश खुश हैं वहीं गिनती के दो- चार लोगों को ही पसंद नहीं है. इसके खिलाफ वे कोर्ट का भी दरवाजा भी खटखटाया लेकिन वहां भी उन्हें निराशा ही मिली.
पिछले दिनों प्रमोशन से खुश ड्रग इंस्पेक्टरों ने विभागीय मंत्री व प्रधान सचिव को अभिनंदन भी किया था. स्वास्थ्य विभाग में ड्रग इंस्पेक्टरों का प्रमोशन कई सालों से लंबित था. पिछले महीने विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली विभागीय प्रोन्नति समिति ने 47 में से 38 ड्रग इंस्पेक्टरों का प्रमोशन किया. प्रमोशन के बाद सामान्य प्रक्रिया के तहत इनका दूसरी जगहों पर तबादला कप दिया गया. इसी क्रम में पटना में वर्षों से जमे कई ड्रग इंस्पेक्टरों का तबादला अन्यत्र कर उनकी जगह दूसरे लोगों को लाया गया. बताया जाता है कि इन तबादलों से पटना सहित पूरे राज्य में सक्रिय नकली दवा के कारोबारियों व ड्रग माफियाओं को एक बड़ा झटका लगा. कोर्ट से पहले ही इनको झटका लग चुका है.
औषधि निरीक्षकों का तबादला सामान्य प्रक्रिया के तहत हुआ है. इनको प्रोमोशन दिया गया. आज तक इनको प्रोमोशन नहीं मिला था. विभाग अपना सफाई अभियान जारी रखेगा.
मंगल पांडेय, स्वास्थ्य मंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >