पटना : पीयू में रैगिंग की तो रद्द किया जायेगा नामांकन

पटना : पटना विश्वविद्यालय ने छात्रों को हिदायत दी है कि रैगिंग न करें अन्यथा बुरा परिणाम झेलना पड़ सकता है. उनका कैरियर बर्बाद हो सकता है. कॉलेजों की एंटी रैगिंग कमेटी को रिवाइव कर उन्हें रैगिंग के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिये गये हैं. छात्रों से नामांकन के दौरान ही अंडर टेकिंग […]

पटना : पटना विश्वविद्यालय ने छात्रों को हिदायत दी है कि रैगिंग न करें अन्यथा बुरा परिणाम झेलना पड़ सकता है. उनका कैरियर बर्बाद हो सकता है. कॉलेजों की एंटी रैगिंग कमेटी को रिवाइव कर उन्हें रैगिंग के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिये गये हैं.
छात्रों से नामांकन के दौरान ही अंडर टेकिंग ली जा रही है कि रैगिंग की किसी भी तरह की घटना में न तो साथ दें, न ही उनमें लिप्त हों. इसके बाद भी अगर वे रैगिंग जैसी गैर कानूनी घटनाक्रम में शामिल पाये जाते हैं तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जायेगा.
17 जुलाई से कैंपस में नये छात्रों का होगा प्रवेश : 17 जुलाई से कैंपस में नये छात्रों का प्रवेश होगा इसको लेकर पीयू प्रशासन पहले से अलर्ट हो गया है. कैंपस में वॉल पेंटिंग के जरिये रैगिंग संबंधी जानकारी छात्रों को दी जायेगी. उन्हें नामांकन के दौरान ही एंटी रैगिंग कमेटी के लोगों का फोन नंबर दे दिया जायेगा. ताकि] रैगिंग होने पर तुरंत इसकी जानकारी दे सकें.
रैगिंग को रोकने के लिए पीयू प्रशासन कटिबद्ध
कैंपस खुलते ही रैंगिंग को लेकर सभी कॉलेजों को एलर्ट कर दिया गया है. कॉलेजों की कमेटियों को रिवाइव कर दिया गया है. विवि के पीजी विभाग के छात्र विवि स्तर की कमेटी को सूचना दे सकते हैं या फिर सीधे प्रॉक्टर ऑफिस में भी इसकी शिकायत कर सकते हैं. रैगिंग को रोकने के लिए पीयू प्रशासन कटिबद्ध है.
प्रो जीके पलइ, प्रॉक्टर, पीयू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >