भोजपुरी फिल्मों में एक और राजस्थानी बाला का हुआ पदार्पण

पटना : भोजपुरी फिल्मों में राजस्थान की शुभी शर्मा और नेहाश्री के बाद अब एक और बाला प्रिया राठौड़ भोजपुरी फिल्म-जगत में पदार्पण कर रही हैं. निर्माता दिलीप सिंह राजपूत और निर्देशक रमाकांत प्रसाद की अगली फिल्म ‘लागल रहा राजा जी-2’ में प्रिया नजर आयेंगी. इस फिल्म में उनके साथ विशाल सिंह, प्रिंस सिंह राजपूत […]

पटना : भोजपुरी फिल्मों में राजस्थान की शुभी शर्मा और नेहाश्री के बाद अब एक और बाला प्रिया राठौड़ भोजपुरी फिल्म-जगत में पदार्पण कर रही हैं. निर्माता दिलीप सिंह राजपूत और निर्देशक रमाकांत प्रसाद की अगली फिल्म ‘लागल रहा राजा जी-2’ में प्रिया नजर आयेंगी. इस फिल्म में उनके साथ विशाल सिंह, प्रिंस सिंह राजपूत और तनुश्री नजर आयेंगे. इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में टीनू वर्मा और नरमुंडा स्वामी नजर आएंगे.

फिल्म निर्माता दिलीप सिंह राजपूत ने बताया कि ‘लागल रहा राजा जी-2’ की शूटिंग के लिए सभी किरदारों को ऑडिशन लेकर चुना गया है. उन्होंने बताया है कि फिल्म ‘लागल रहा राजा जी-2’ की शूटिंग आगामी छह जुलाई से शुरू हो रही है. मालूम हो कि फिल्म निर्देशक रमाकांत प्रसाद ने ही कई साल पहले फिल्म ‘लागल रहा राजा जी’ का निर्माण किया था. उस फिल्म में निरहुआ और विराज भट्ट की जोड़ी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >