बिहार : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधान परिषद के सदस्यता की शपथ ली

पटना:बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता का शपथ लिया. परिषद के उप सभापति हारुण रसीद ने उन्हें पद का शपथ अपने कक्ष में दिलवाया. कर्नाटक चुनाव में व्यस्त रहने के कारण वे पिछले दिनों शपथ नहीं ले पाये थे. विधान परिषद सदस्य के रूप में यह उनका […]

पटना:बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता का शपथ लिया. परिषद के उप सभापति हारुण रसीद ने उन्हें पद का शपथ अपने कक्ष में दिलवाया. कर्नाटक चुनाव में व्यस्त रहने के कारण वे पिछले दिनों शपथ नहीं ले पाये थे. विधान परिषद सदस्य के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है.

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण सहित विधान पार्षद नीरज कुमार सिंह, संजय गांधी , विधायक नितिन नवीन, संजीव चौरसिया सहित भाजपा नेता राजकुमार सिंह, ब्रजेश रमण आदि भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >