बिहार समेत इन 13 राज्यों में आज आंधी-तूफान, बारिश व ओलावृष्टि होने की आशंका

नयी दिल्ली : देश के 13 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश व ओलावृष्टि होने की आशंका है़ गृह मंत्रालय ने बताया है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है़ […]

नयी दिल्ली : देश के 13 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश व ओलावृष्टि होने की आशंका है़ गृह मंत्रालय ने बताया है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है़
गृह मंत्रालय ने बताया कि असम, मेघालय , नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर सोमवार को भारी बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी गरज-बरज के साथ बारिश हो सकती है़
बिहार के कुछ हिस्सों में हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बारिश हो सकती हैं. पिछले सप्ताह आंधी व बारिश के कारण पांच राज्यों में 124 लोगों की मौत हो गयी थी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >