पटना : प्रभात खबर प्रो बॉक्सिंग लीग का आगाज शुक्रवार को पटना जोन का पाटलिपुत्र खेल परिसर में हुआ. जिसमें सैकड़ों मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया. प्रभात खबर व शेरा कोमेट की ओर से बिहार में बॉक्सिंग को ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग के सेलेक्शन ट्रायल मैच के पहले दिन पटना के आसपास जिलों के बॉक्सरों ने रिंग में अपना दम दिखाया. दो दिवसीय सेलेक्शन ट्रायल का उद्घाटन बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने किया. शनिवार को पटना सहित अन्य जिलों के बॉक्सर रिंग में उतरेंगे.
https://www.youtube.com/watch?v=eWNtnnYgWXM
खिलाड़ियों ने इस लीग की सराहना
कई जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने प्रो बॉक्सिंग लीग की जमकर सराहना की. बक्सर के अपूर्व राज ने कहा कि इस लीग ने हम जैसे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच दिया है. वहीं रोहतास से आये नीतीश कुमार ने कहा कि मैं इस लीग का पहला राउंड जीत चुका हूं. यह लीग हमलोगों के हुनर को तराशने के साथ-साथ बॉक्सिंग में कैरियर बनाने के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है.
https://www.youtube.com/watch?v=hR6hVoKaTu4
पहले दिन आयोजित सेलेक्शन ट्रायल के परिणाम इस प्रकार है
49 किलोग्राम : अमित कुमार (रोहतास) ने राहुल (कैमूर), राहुल कुमार (रोहतास) ने आयुष कुमार (कैमूर), पंकज कुमार (सारण) ने शाहिद अली (सीवान), अमन कुमार (सारण) ने पंकज कुमार (सारण) को हराया.
52 किलोग्राम : अमन शर्मा (रोहतास) ने अजीत कुमार (कैमूर), आलोक कुमार (सारण) ने साजन कुमार (कैमूर), नीतीश कुमार (रोहतास) ने आदिल राशिद (सीवान), तेज कुमार (सारण) ने युवराज सिंह (सीवान) को हराया.
https://www.youtube.com/watch?v=TZKSJA3HKwA
56 किलोग्राम : आशीष मिश्रा (बक्सर) ने अमरजीत कुमार (सीवान), माधव कुमार (कैमूर) ने अमरनाथ पाठक (भोजपुर), राजू कुमार (रोहतास) ने विपुल पाठक (भोजपुर) को मात दी.
60 किलोग्राम : नवल किशोर (कैमूर) ने नाजिर अली (सीवान), वरुण कुमार सिंह (रोहतास) ने सुधीर कुमार (सारण) को हराया.
https://www.youtube.com/watch?v=7Ee2dDVIHkA
64 किलो : रोहित सिंह (सीवान) ने सुजीत मिश्रा (रोहतास) को हराया.
69 किलो-अंकित राज (रोहतास) ने हिमांशु चौबे (कैमूर), अपूर्व राज (बक्सर) ने अजय कुमार (गया) को हराया.
75 किलो : लखन शाह (सारण) ने अभय कुमार (कैमूर), अरविंद कुमार (रोहतास) के शशिकांत कुमार प्रसाद (सीवान) को हराया.
यह भी पढ़ें-
…तो आईपीएल नीलामी में पंजाब के हाथ से भी निकल जाते क्रिस गेल
