सलमान खान की राखी बहने सबा-फरहा ने पटना स्थित अपने घर में मनाया ‘भाई’ की रिहाई का जश्न

पटना : काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवड अभिनेता सलमान खान कोआज जोधपुर की सत्र अदालत ने जमानत दे दी है. जोधपुर कोर्ट से जमानत मिलने की खुशी में उनके फैनएकओर जहां देशभर में जश्न मना रहे हैं. वहीं, बिहार कीराजधानी पटना में सलमान खान की राखी बहने सबा और फरहा ने भी ‘भाई’ की […]

पटना : काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवड अभिनेता सलमान खान कोआज जोधपुर की सत्र अदालत ने जमानत दे दी है. जोधपुर कोर्ट से जमानत मिलने की खुशी में उनके फैनएकओर जहां देशभर में जश्न मना रहे हैं. वहीं, बिहार कीराजधानी पटना में सलमान खान की राखी बहने सबा और फरहा ने भी ‘भाई’ की रिहाई की खुशी में जश्न मनाया. एक-दूसरे से सिर से जुड़ीं इन दोनों बहनों ने सलमान खान को जमानत मिलने की खुशी में मिठाई खाई. सबा और फरहा को उनके परिजनों ने मिठाई देकर सलमान खान को जमानत मिलने की खुशखबरी दी.

बता दें कि आज सुबह से ही सलमान खान के समर्थक अपने चहेते अभिनेता को जमानत मिलने का इंतजार कर रहे थे. जोधपुर कोर्ट के बाहर भी बड़ी संख्या में अभिनेता के फैन्स जमा हो गये थे. दोपहर में करीबतीन बजे के बाद सलमान खान को जमानतमिलनेकी खबर मीडिया में आने के साथ ही देशभर मेंसलमानके फैन्स ने खुशियां मनानी शुरू कर दी. कई जगह सलमान खान को जमानत मिलने को लेकरजश्नमनाया गया और मिठाइयां बांटी गयी. बिहार में सिर से जुड़ी बहनें सबा-फरहा ने एक-दूसरे को मिठाई खिलायी.

गौर हो कि जोधपुर सेशन कोर्ट ने बीते गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जोधपुर के कांकाणी गांव में वर्ष 1998 के काला हिरण के शिकार के मामले में सजा सुनायी थी. कोर्ट ने इस बहुचर्चित केस में फैसला सुनाते हुए सलमान खान को 5 साल कारावास की सजा के साथ-साथ उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था. इसके बाद सलमान खान ने सजा के खिलाफ और जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिस पर जज रविंद्र कुमार जोशी ने मामले की सुनवाई की और फैसला शनिवार तक सुरक्षित रख लिया था. इसी मामले में आज दोपहर बाद सलमान खान को जमानत दी गयी. जिसके बाद अबसलमानखान जेल से बाहर आ सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >