एनडीए सांसदों के वेतन छोड़ने के फैसले की जानकारी नहीं : उपेंद्र कुशवाहा

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आज कहा कि उन्हेंएनडीए सांसदों द्वारा बजट सत्र के दूसरे हिस्से के दौरान 23 दिनों का वेतन नहीं लेने के फैसले की जानकारी नहीं है. बजट सत्र के दूसरे हिस्से के दौरान विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण अब तक सदन की कार्यवाही नहीं चल […]

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आज कहा कि उन्हेंएनडीए सांसदों द्वारा बजट सत्र के दूसरे हिस्से के दौरान 23 दिनों का वेतन नहीं लेने के फैसले की जानकारी नहीं है. बजट सत्र के दूसरे हिस्से के दौरान विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण अब तक सदन की कार्यवाही नहीं चल पायी है. संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कल घोषणा की थी कि राजग के सभी घटक दलों के सांसद इस अवधि का वेतन नहीं लेंगे.

मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री कुशवाहा ने संवाददाताओं से कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मैं इसके बारे में नहीं जानता हूं.उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी राजग की घटक दल है और लोकसभा में उसके तीन सदस्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >