भागलपुर : झंडापुर तिहरे हत्याकांड की इकलौती गवाह बिंदी कुमारी को आया होश, बयान दर्ज कर सकती है पुलिस

पटना : भागलपुर जिले के नवगछिया में 25 नवंबर की रात को हुए तिहरे हत्याकांड में घायल किशोरी बिंदी कुमारी को होश आ गया है. बिंदी कुमारी घटना की इकलौती गवाह है. जानकारी के मुताबिक, भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 25 नवंबर की आधी रात को अपराधियों ने एक […]

पटना : भागलपुर जिले के नवगछिया में 25 नवंबर की रात को हुए तिहरे हत्याकांड में घायल किशोरी बिंदी कुमारी को होश आ गया है. बिंदी कुमारी घटना की इकलौती गवाह है. जानकारी के मुताबिक, भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 25 नवंबर की आधी रात को अपराधियों ने एक घर में घुस कर परिवार के चार सदस्यों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. इस घटना में गायत्री राम उर्फ कनिक राम (55), उनकी पत्नी मीना देवी (48) और उनके बेटे छोटू कुमार (12) की मौत हो गयी थी. घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे.

हमले में गंभीर रूप से घायल गायत्री राम की 18 वर्षीया बेटी बिंदी कुमारी को अस्पताल में भरती कराया गया था. वहां से गंभीर रूप से घायल बिंदी कुमारी को पटना रेफर कर दिया गया था. पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बिंदी कुमारी को गुरुवार की दोपहर में होश आया. घटना की इकलौती प्रत्यक्षदर्शी गवाह बिंदी कुमारी का पीरबहोर थाने के अधिकारी चिकित्सकों की अनुमति मिलने पर बयान लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >