नोटबंदी, जीएसटी को लेकर सरकार पर लालू का हमला जारी

नयी दिल्ली : नोटंबदी के एक साल पूरे होने के बाद भी केंद्र के इस फैसले तथा जीएसटी को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का केंद्र पर हमला लगातार जारी है. राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव ने आज ट्वीट किया, नोटबंदी और जीएसटी तब कामयाब मानी जाती जब इसका डंका जनता बजाती, […]

नयी दिल्ली : नोटंबदी के एक साल पूरे होने के बाद भी केंद्र के इस फैसले तथा जीएसटी को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का केंद्र पर हमला लगातार जारी है.

राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव ने आज ट्वीट किया, नोटबंदी और जीएसटी तब कामयाब मानी जाती जब इसका डंका जनता बजाती, भाजपा नहीं. इन्हें खुद की पीठ थपथपानी नहीं पड़ती, जनता खुद इनकी पीठ थपथपाती. गौरतलब है कि पिछले वर्ष आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1,000 और 500 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी. जीएसटी इसी वर्ष लागू हुआ है. एक ओर जहां केंद्र नोटबंदी और जीएसटी को सफल बता रही है वहीं विपक्षी दल सरकार के इन दोनों कदमों को बडी विफलता बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें-
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम की उम्मीदवारी पर लालू ने कही बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
GST

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >