बिहार : संगठन के बहाने 2019 पर भाजपा की नजर...जानें कैसे?

भाजपा : बूथ से लेकर पंचायत स्तर के शक्ति केंद्र को मजबूत बनाने पर जोर पटना : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शुक्रवार को भले ही संगठन मजबूती पर चर्चा हुई, लेकिन असल में यह मंथन 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए था. दो दिवसीय बैठक के पहले दिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए […]

भाजपा : बूथ से लेकर पंचायत स्तर के शक्ति केंद्र को मजबूत बनाने पर जोर
पटना : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शुक्रवार को भले ही संगठन मजबूती पर चर्चा हुई, लेकिन असल में यह मंथन 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए था.
दो दिवसीय बैठक के पहले दिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह यह तय हुआ कि चुनाव जीतने के लिए बूथ को जीतना होगा. संगठन की मजबूती के लिए बूथ से लेकर पंचायत स्तर के शक्ति केंद्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. बैठक में विस्तारकों के कार्यों की भी समीक्षा हुई.
निर्णय लिया गया कि मिशन 2019 के लिए संगठन चार स्तर पर काम करेगा.जिला, मंडल, पंचायत स्तर पर तो काम होगा. साथ ही हर बूथ पर तीन कार्यकर्ता तैनात किये जायेंगे. एक अध्यक्ष दूसरा प्रभारी और तीसरा बीएलओ टू होगा. पार्टी के प्रमुख नेताओं को शक्ति केंद्र का प्रभारी बनाया गया है. वह अपने शक्ति केंद्र के बूथों की कमेटी का सम्मेलन करेंगे.
प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह और प्रवक्ता संजय टाइगर ने बताया कि पार्टी के नेता केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी हर गांव तक पहुंचाएंगे. बैठक में डाॅ प्रेम कुमार ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन सांसद संजय जायसवाल व पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया.
महामंत्री ने बताया कि 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोकामा आयेंगे. वहां वे गंगा अभियान से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे. केरल में कार्यकर्ताओं पर वामपंथियों द्वारा हो रहे हमले को लेकर 16 अक्तूबर को पार्टी भाजपा कार्यालय से कारगिल चौक तक मार्च निकालेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BJP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >