मसौढ़ी अस्पताल में शराब के नशे में चिकित्सक, एसडीओ ने पकड़ा, चिकित्सक व चालक गिरफ्तार

मसौढ़ी : अनुमंडलीय अस्पताल में रात्रिकालीन ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक को शराब के नशे में एसडीओ ने पकड़ा. उनके बैग में रखे शराब को भी बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक, अनुमंडलीय अस्पताल में रविवार को चिकित्सक डॉ एसएन शर्मा की रात्रिकालीन ड्यूटी थी. मसौढ़ी के एसडीओ आनंद शर्मा को जानकारी मिलने पर वह […]

मसौढ़ी : अनुमंडलीय अस्पताल में रात्रिकालीन ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक को शराब के नशे में एसडीओ ने पकड़ा. उनके बैग में रखे शराब को भी बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक, अनुमंडलीय अस्पताल में रविवार को चिकित्सक डॉ एसएन शर्मा की रात्रिकालीन ड्यूटी थी. मसौढ़ी के एसडीओ आनंद शर्मा को जानकारी मिलने पर वह निरीक्षण करने अस्पताल पहुंचे. अस्पताल पहुंचने पर मौजूद चिकित्सक को शराब के नशे में पाया. जब उनके बैग की तलाशी ली गयी, तो उनके बैग से एक बिसलेरी की बोतल में रखा गया शराब भी बरामद किया गया. एसडीओ ने जांच के दौरान चिकित्सक के निजी चालक उमेश कुमार को भी शराब के नशे में मौके पर ही पकड़ लिया. बाद में एसडीओ ने स्थानीय थाने को सूचना देकर चिकित्सक व चालक के विरुद्ध शराब पीकर ड्यूटी करने व बैग में शराब रखने का मामला दर्ज करने का आदेश दिया. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चिकित्सक व निजी चालक को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ हरिश्चंद्र हरि ने बताया कि डॉ एसएन शर्मा की रात्रि ड्यूटी थी. इसी बीच एसडीओ जांच करने अस्पताल पहुंच गये, जहां से उन्होंने चिकित्सक को शराब के नशे में पकड़ लिया. साथ ही उनके बैग से शराब भी बरामद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >