पटना में बड़ी लूट : इलाहाबाद बैंक के कैश वैन से अपराधियों ने लूटे 45 लाख

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे धनरूआ के नीमा इलाके में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. अभी-अभी मिल रही सूचना के मुताबिक अपराधियों ने इलाहाबाद बैंक के कैश वैन को निशाना बनाया है. सूचना के बाद पटना एसएसपी मनु महाराज घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं. […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे धनरूआ के नीमा इलाके में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. अभी-अभी मिल रही सूचना के मुताबिक अपराधियों ने इलाहाबाद बैंक के कैश वैन को निशाना बनाया है. सूचना के बाद पटना एसएसपी मनु महाराज घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं.

बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने कैश वैन के गार्ड को गोली मार दी है. अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे. फिलहाल अभी विस्तृत सूचना नहीं मिली है,लेकिन सूचना के मुताबिक अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने के तरीके से साफ पता चल रहा है कि उन्होंने पहले बैंक और कैश वैन की रेकी की थी और उसके बाद पूरी प्लान के साथ घटना को अंजाम दिया है.

यह भी पढ़ें-
पश्चिम चंपारण में विवाहिता और उसके दूधमुंहे बच्चे को जिंदा जलाकर मार डाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >