पटना के पालीगंज के तोरणी में शहीद बाबू वीर हरदेव नारायण सिंह की 103वीं शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाई गई

पटना जिले के पालीगंज में प्रथम झंडा आंदोलन के प्रथम सत्याग्रही अमर शहीद बाबू वीर हरदेव नारायण सिंह का 103वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

Patna News: पटना जिले के पालीगंज प्रखंड अंतर्गत तोरणी गांव में शनिवार को देश के प्रथम झंडा आंदोलन के प्रथम सत्याग्रही अमर शहीद बाबू वीर हरदेव नारायण सिंह की 103वीं शहादत दिवस अत्यंत श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित विशेष श्रद्धांजलि समारोह में स्थानीय ग्रामीणों, समाजसेवियों और उनके वंशजों ने एकत्र होकर शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए.

प्रथम झंडा आंदोलन के प्रथम सत्याग्रही थे शहीद वीर हरदेव

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शहीद बाबू वीर हरदेव नारायण सिंह के अदम्य साहस, त्याग और देशप्रेमी बलिदान को याद किया. वक्ताओं ने उनके बताए आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई और समाज के उत्थान में शहीद वीर हरदेव नारायण सिंह का अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उन्होंने प्रथम झंडा आंदोलन में प्रथम सत्याग्रही के रूप में जो मिसाल कायम की थी, वह आने वाली नई पीढ़ियों के लिए सदैव एक महान प्रेरणास्रोत बनी रहेगी.

समारोह में वंशज और गणमान्य लोग रहे मौजूद

शहादत दिवस के इस गरिमामयी कार्यक्रम में शहीद बाबू वीर हरदेव नारायण सिंह के वंशज कमलेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, हेमंत पटेल और राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने सर्वसम्मति से शहीद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनकी स्मृति को संजोकर रखने का संकल्प दोहराया.

Also Read: पटना: मनेर से दानापुर काम करने निकली दो बेटियों की मां लापता, पति ने प्रेमी संग जाने का लगाया आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sikandar kumar paliganj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >