बदली सियासत को बयां कर रहीं बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स

पटना : नीतीश कुमार के नेतृत्व में नयी सरकार बनने के साथ ही राजधानी के चौराहों पर प्रतिक्रिया स्वरूप बड़े-बड़े होर्डिंग व पोस्टर दिखने लगे हैं. होर्डिंग इतने बड़े हैं कि उस तरफ से गुजरने वाले राहगीरों की उस पर नजर पड़ना लाजिमी है. इसे जदयू समर्थकों द्वारा नीतीश कुमार की तारीफ में लगाया गया […]

पटना : नीतीश कुमार के नेतृत्व में नयी सरकार बनने के साथ ही राजधानी के चौराहों पर प्रतिक्रिया स्वरूप बड़े-बड़े होर्डिंग व पोस्टर दिखने लगे हैं. होर्डिंग इतने बड़े हैं कि उस तरफ से गुजरने वाले राहगीरों की उस पर नजर पड़ना लाजिमी है. इसे जदयू समर्थकों द्वारा नीतीश कुमार की तारीफ में लगाया गया है.
गुरुवार को ऐसा ही होर्डिंग आयकर गोलंबर और हड़ताली मोड़ पर दिखा. इसे जदयू समर्थक सोना सिंह ने लगवाया है. उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ में लिखा है – आपके निर्णय को सलाम, ‘हमारी पार्टी पॉलिटिक्स विथ डिफरेंस के लिए जानी जाती है’. इसे लगवाने वाले की फोटो भी इस पर छपी है. गौरतलब है कि कई दिनों से जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बाद नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था. इसके साथ ही नयी सरकार के गठन का दावा भी पेश किया था. गुरुवार को मुख्यमंत्री के रूप में फिर से शपथ लेने के बाद नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >