तेजस्वी को लेकर त्यागी ने भी दिया बड़ा बयान, महागठबंधन में फिर जुबानी जंग शुरू

पटना : बिहार में महागठबंधन को लेकर अभी शिवानंद तिवारी के बयान पर बहस चल ही रही थी कि जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने एक बड़ा बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है. केसी त्यागी ने नयी दिल्ली में मीडिया से बातचीत में यह साफ संकेत दिया कि जदयू क्या चाहती है. केसी […]

पटना : बिहार में महागठबंधन को लेकर अभी शिवानंद तिवारी के बयान पर बहस चल ही रही थी कि जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने एक बड़ा बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है. केसी त्यागी ने नयी दिल्ली में मीडिया से बातचीत में यह साफ संकेत दिया कि जदयू क्या चाहती है. केसी त्यागी के बयान से स्पष्ट है कि तेजस्वी को लेकर जदयू का स्टैंड पूरी तरह क्लियर है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी अगर जदयू के मंत्री होते तो अभी तक नीतीश कुमार उनका इस्तीफा ले चुके होते. त्यागी के इस बयान को बिहार के संदर्भ में बड़े बयान के तौर पर देखा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि पहले भी नीतीश ने भ्रष्टाचार के मामले में मंत्रियों का इस्तीफा लिया है और कई बार अपने भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है. त्यागी का तेजस्वी की ओर इशारा साफ था कि वह इस्तीफा दें. इससे पूर्व जदयू लगातार तेजस्वी यादव से इस मामले पर सफाई और इस्तीफे की मांग करते रहा है. बताया जा रहा है कि त्यागी के इस बयान का जवाब राजद नेता जरूर देंगे.

यह भी पढ़ें-

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात न करें नीतीश कुमार, नहीं तो उनकी पोल खुल जायेगी : शिवानंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >