एटीएम तोड़ने का प्रयास करनेवाले तीन चोर धराये

कपड़े का रंग देख बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने पकड़ा पटना : बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने 18 जून की रात में उत्तरी मंदिरी में यूनियन बैंक का एटीएम तोड़ कर पैसा निकालने का प्रयास करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये चोरों में छक्कन टोला का रौशन कुमार, चीना कोठी का लटकन व […]

कपड़े का रंग देख बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने पकड़ा
पटना : बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने 18 जून की रात में उत्तरी मंदिरी में यूनियन बैंक का एटीएम तोड़ कर पैसा निकालने का प्रयास करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये चोरों में छक्कन टोला का रौशन कुमार, चीना कोठी का लटकन व बंटी शामिल है.
इन लोगों ने एटीएम से पैसे निकालने के लिए उसे तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली. हालांकि उन तीनों की तसवीर तो आयी थी, लेकिन वह साफ नहीं थी. इसके बाद पुलिस ने उनके कपड़ों के रंग को देख कर इलाके में अपनी निगाह दौड़ानी शुरू कर दी.
छक्कन टोले के रौशन कुमार ने लाल रंग की शर्ट पहनी थी और वह बिल्कुल ही सीसीटीवी कैमरे में आये वीडियो फुटेज से मैच कर रहा था. इसके बाद उसे पकड़ कर पूछताछ की गयी, तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर लटकन व बंटी को भी पकड़ लिया. बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष मनोज मोहन ने बताया कि एटीएम तोड़ कर पैसे निकालने का इन लोगों ने प्रयास किया था. घटना में तीन लोग शामिल थे और सभी को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >