पटना में 150 किमी लंबी रिंग रोड से इन इलाकों की बदलेगी सूरत, 7 NH को जोड़ेगी, मिलेगा बड़ा फायदा

Patna Ring Road: पटना में रिंग रोड का काम जल्द ही पूरा होने वाला है. यह परियोजना लगभग 150 किलोमीटर लंबी है. इसके बनने से पटना के अलावा आस-पास के जिले सारण और वैशाली को भी फायदा हो सकेगा. टोटल 8 फेज में इसका निर्माण किया जा रहा है.

Patna Ring Road: पटना में कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इनमें से एक है पटना में बन रहा रिंग रोड. इसका काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. टोटल 8 फेज में रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है. पटना रिंग रोड की लंबाई लगभग 150 किलोमीटर बताई जा रही है. इसके बनने से सारण और वैशाली के बीच कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी. साथ ही पटना रिंग रोड के आस-पास के इलाके विकसित हो सकेंगे.

पटना और उत्तर बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

जानकारी के मुताबिक, पटना रिंग रोड के कई हिस्सों का निर्माण हो गया है. अंतिम फेज में दीघवारा से सराय के बीच सड़क का निर्माण किया जाना है, जिसकी लंबाई लगभग 30 किलोमीटर और लागत करीब 1500 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसका निर्माण सारण और वैशाली जिलों को जोड़ते हुए किया जा रहा है. इसके बन जाने से पटना और उत्तर बिहार के बीच जुड़ाव पहले के मुकाबले और ज्यादा मजबूत हो सकेगा.

रिंग रोड के लिए ये हैं प्रस्तावित रूट

पटना रिंग रोड के प्रस्तावित रूट की माने तो, कन्हौली, शेरपुर, सराय, कच्ची दरगाह, बिदुपुर, चकसिकंदर, दीघवारा और दीदारगंज के अलावा कई इलाकों को जोड़ा गया है. इसके बनने से पटना में ट्रैफिक के झंझट से लोगों को काफी हद तक छुटकारा मिल सकेगा. इसके साथ ही जो भारी गाड़ियां होंगी, वह पटना रिंग रोड का ही इस्तेमाल करेंगी, इससे शहर में मुख्य सड़कों पर दबाव कम हो सकेगा. सफर तय करने में समय भी लोगों को कम लगेगा.

सारण और वैशाली को भी हो सकेगा फायदा

पटना रिंग रोड के बनने से 7 एनएच और 5 मुख्य मार्ग आपस में कनेक्ट हो सकेंगे. साथ ही पटना, सारण और वैशाली में रोजगार के अवसर और अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकेगी. इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया, लॉजिस्टिक हब और आवासीय परियोजनाएं मजबूत होंगी. साथ ही नई संभावनाएं भी खुल सकेंगी. इस तरह से तेजी से रिंग रोड के निर्माण का काम पूरा किया जा रहा है.

Also Read: बिहार में 11 से 17 जून तक चलेगा राजस्व महाअभियान, 46 लाख आवेदनों की होगी स्कैनिंग और अपलोडिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >