पटना में पेट्रोल ₹110 के पार, बढ़ती कीमतों से लोगों की परेशानी बढ़ी

Patna News: राजधानी पटना में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. आईओसीएल की नई दरों के अनुसार, पेट्रोल 96 पैसे महंगा होकर ₹110.47 प्रति लीटर और डीजल 95 पैसे बढ़कर ₹96.53 प्रति लीटर हो गया है. नई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हैं.

Patna News: (सुबोध कुमार नंदन) राजधानी पटना में शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, शहर के पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू कर दी गईं.

नई दरों के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत में 96 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद इसका दाम बढ़कर ₹110.47 प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल की कीमत में 95 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अब राजधानी में डीजल ₹96.53 प्रति लीटर बिक रहा है.

एक्सपी-95 पेट्रोल भी हुआ महंगा

प्रीमियम श्रेणी के एक्सपी-95 पेट्रोल की कीमत में भी इजाफा किया गया है. नई दर लागू होने के बाद एक्सपी-95 पेट्रोल ₹119.37 प्रति लीटर पहुंच गया है.

बढ़ती कीमतों से आम लोगों की बढ़ी परेशानी

लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों ने वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च में वृद्धि होगी, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरतों और बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है. ईंधन दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब आम आदमी के मासिक बजट पर भी साफ दिखाई देने लगा है.

ALSO READ: गया रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से बाघी बरडीहा स्टेशन पर रुकेगी गया-जमालपुर मेमू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >