Bihar Weather Forecast: सावन में मॉनसून पर ब्रेक: अगले 48 घंटे में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा तापमान

Bihar Weather Forecast Live: बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है. पहले लोग बारिश के लिए तरस रहे थे. लेकिन, इसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश हुई है. जानिए बिहार में मौसम का हाल क्या है. बिहार में मानसून ने अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरु कर दिया है. कई जगहों पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया.

Live Updates
4:33 AM. 19 Jul 23 11:03 PM. 18 Jul

चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा तापमान

मौसम के लिहाज से चिंता की बात यह है कि सावन के महीने में बिहार में मॉनसून पर ब्रेक है. आइएमी इसे ड्राइ स्पैल की संज्ञा दे रहा है. यह स्थिति अगले चार दिन तक बनी रह सकती है. मॉनसून कमजोर होने से दिन और रात के तापमान में इजाफा हो गया है. मंगलवार को पूरे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा. अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया है. आइएमडी के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटे तक अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक इजाफा होने की संभावना है. मंगलवार को दिन में आसमान साफ दिखा. बादल भी थे तो वह बिल्कुल सफेद, जिनसे बारिश की संभावना दूर-दूर तक नहीं होती है. प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा है. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस नवादा में दर्ज किया गया है.

4:25 PM. 18 Jul 23 10:55 AM. 18 Jul

34 प्रतिशत से कम हुई बारिश

बिहार में बारिश की किल्लत हो गई है. 17 जुलाई तक के आंकड़े के अनुसार प्रदेश में 34 प्रतिशत से कम बारिश हुई है.361.6 मिमी बारिस होनी चाहिए थी. लेकिन 237.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

12:40 PM. 18 Jul 23 7:10 AM. 18 Jul

बिहार के करीब से गुजर रही है मानसून की ट्रफ लाइन

बिहार के करीब से मानसून की ट्रफ लाइन गुजर रही है. इससे अगले कुछ दिनों तक बिहार के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है

12:40 PM. 18 Jul 23 7:10 AM. 18 Jul

बाढ़ का असर मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस रद्द

मुजफ्फरपुर से देहरादून जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस (15001) सोमवार को रद्द रही. इससे इस ट्रेन से जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हुई. बताया जाता है कि बाढ़ के कारण देहरादून से चलकर मुजफ्फरपुर पहुंचने वाली ट्रेन रविवार को नहीं आयी. इस कारण सोमवार को दोपहर दो बजे खुलने वाली ट्रेन को रद्द करना पड़ा. बार-बार इस ट्रेन के रद्द होने की जानकारी यात्रियों को अनाउंसमेंट काउंटर की तरफ से दी जा रही थी. हालांकि, अलग-अलग रेलवे से जुड़ी कई एप पर राप्ती गंगा एक्सप्रेस के दोपहर दाे बजे की बजाय शाम साढ़े बजे खुलने की समय बताया जा रहा था. इससे यात्री काफी कंफ्यूज रहे. इधर, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों से आने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची.

12:40 PM. 18 Jul 23 7:10 AM. 18 Jul

मुजफ्फरपुर में बादल मंडराने के बाद भी नहीं हुई बारिश

मुजफ्फरपुर जिले में मॉनसून की सक्रियता कम हो गयी है. सोमवार को दिन-भर आसमान में बादल मंडराने के बाद भी बारिश नहीं हुई. धूप व छांव की स्थिति बनी हुई थी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है. दूसरी ओर धीरे-धीरे फिर से उमस का लेवल बढ़ने लगा है. बीते तीन दिनों से पारा की स्थिर बना है. मौसम विभाग के रिकाॅर्ड के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि बीते रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस था.

11:30 PM. 17 Jul 23 6:00 PM. 17 Jul

नदियों के बढ़े जलस्तर से बाढ़ का खतरा, बारिश की चेतावनी

नदियों के बढ़े जलस्तर से बाढ़ का खतरा है. बारिश की चेतावनी है.

मुख्य बातें

Bihar Weather Forecast Live: बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है. पहले लोग बारिश के लिए तरस रहे थे. लेकिन, इसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश हुई है. जानिए बिहार में मौसम का हाल क्या है. बिहार में मानसून ने अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरु कर दिया है. कई जगहों पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >