पटना के फेमस कारोबारी ने की आत्महत्या, बेटी को फोन किया और पंखे से झुलकर दे दी जान, मौत की गुत्थी उलझी

पटना के एक प्रसिद्ध युवा कारोबारी ने अपनी जान दे दी. निखिल जालान ने अपने घर में ही पंखे से झुलकर खुदकुशी कर ली है. मौत से पहले उन्होंने अपनी बेटी को फोन किया और फिर आत्महत्या कर ली. अब पुलिस इस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

Patna Suicide News: पटना सिटी स्थति किला रोड में जालान किला हाउस में शुक्रवार की शाम को प्रसिद्ध कारोबारी निखिल जालान ने खुदकुशी कर ली. कारोबारी ने पंखे से झूलकर अपनी जान दे दी. आत्महत्या की वजह अबतक सामने नहीं आ सकी है. कारोबारी ने अपनी जान देने से पहले बेंगलुरू में पढ़ाई कर रही बेटी से फोन पर बात की. उसके बाद जाकर खुदकुशी कर ली. परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

पंखे से फंदा लगाकर  दी जान

युवा उद्यमी के रूप में पहचान बनाए निखिल जालान(40 वर्ष) ने खुदकुशी कर ली. शुक्रवार रात को उन्होंने पंखे से फंदा लगाया और झूलकर अपनी जान दे दी. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजने की प्रक्रिया शुरू की गयी. थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि परिजनों का बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है. आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. परिजनों के बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

Also Read: ईद 2023 : पटना के फुलवारीशरीफ की मस्जिदों में आज नमाज का सटीक समय जानिए
बेटी से की फोन पर बात

पुलिस की मानें तो घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि श्याम सुंदर जालान के 40 वर्षीय पुत्र निखिल जालान शाम करीब साढ़े सात बजे कमरे में गए और बेंगलुरू में पढ़ाई कर रही अपनी बेटी से बात की. इसके बाद उन्होंने पंखा के हुक से झुलकर अपनी जान दे दी. रात को जब परिजनों ने उनके कमरे में जाकर देखा, तो पंखे के हुक से शव झुल रहा था. घटना से परिजन हतप्रभ हो गए और उन्हें फौरन नीचे उतारा.

मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

जालान को परिजनों ने डॉक्टर के पास लाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों की मानें तो मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटा व बेटी को छोड़ गये हैं. डाक बंगला चौराहा पर हीरा पैलेस में उनका कारोबार था. पुलिस इस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

Published By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >