पटना एयरपोर्ट से अब सीधे पहुंचेंगे नवी मुंबई और पुणे,जानें उड़ानों का पूरा शेड्यूल

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से नवी मुंबई और पुणे के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है. 29 मार्च से नवी मुंबई और 30 मार्च से पुणे के लिए यह नई सेवा शुरू होगी, जिससे यात्रियों का सफर पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.

Patna Airport: बिहार के हवाई यात्रियों के लिए होली के बाद का समय खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है.

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली बार नवी मुंबई के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है, जो बिहार और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी के एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी.

नवी मुंबई के लिए पहली बार ‘नॉन-स्टॉप’ उड़ान

पटना से नवी मुंबई के बीच सीधा हवाई संपर्क न होना यात्रियों के लिए हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है. लेकिन अब 29 मार्च से इंडिगो इस रूट पर अपनी सीधी सेवा शुरू करने जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि यह फ्लाइट हफ्ते के सातों दिन उपलब्ध होगी.

अब व्यापार, नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में मुंबई जाने वाले लोगों को बीच के स्टेशनों पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस सीधी सेवा से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रा भी अधिक आरामदायक और किफायती हो जाएगी.

पुणे के लिए भी खुला हवाई रास्ता

सिर्फ नवी मुंबई ही नहीं, बल्कि शिक्षा और आईटी हब कहे जाने वाले पुणे के लिए भी पटना से नई राह खुल गई है. आगामी 30 मार्च से पटना से पुणे के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है. इस फ्लाइट का शेड्यूल कुछ इस तरह रखा गया है कि यह देर रात करीब 2 बजे पटना पहुंचेगी और उसी दिन वापस पुणे के लिए उड़ान भरेगी.

यह समय उन यात्रियों के लिए बेहद मुफीद साबित होगा जो दिन भर का काम निपटाकर रात में सफर करना पसंद करते हैं या जिन्हें सुबह जल्दी पुणे पहुंचना होता है.

व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

नई फ्लाइट्स की टाइमिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बिजनेस क्लास और कामकाजी पेशेवर सुबह से रात तक के विभिन्न विकल्पों का लाभ उठा सकें.

पटना एयरपोर्ट की बढ़ती कनेक्टिविटी यह दर्शाती है कि आने वाले समय में बिहार से हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में और भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा.

Also Read: मलाही पकड़ी स्टेशन का अप्रैल में हो सकता है निरीक्षण, लिफ्ट और एस्केलेटर का काम पूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >