बिहार के इन 5 जिलों में अगले 3 घंटे मौसम खराब रहने का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की चेतावनी

Nowcast Bihar: बिहार के 5 जिलों में अगले 3 घंटों के दौरान मौसम बिगड़ने की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने तत्कालिक चेतावनी जारी की है, जिसमें बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है.

Nowcast Bihar: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने तत्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है. इसके मुताबिक राज्य के पांच जिलों के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.

मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी की है. इस दौरान वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

इन 5 जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, सहरसा और समस्तीपुर जिले के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम प्रभावित हो सकता है.

इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है. स्थानीय स्तर पर मौसम में अचानक बदलाव भी देखने को मिल सकता है.

विभाग ने संबंधित जिलों के लोगों को तत्कालिक मौसम गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी है.

मौसम विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

बारिश के साथ तेज हवा भी परेशानी बढ़ा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. ऐसे में आंधी की स्थिति में लोगों को पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है.

वज्रपात को लेकर भी सावधानी जरूरी

गरज-चमक और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.

खासकर किसान और खेतों में काम करने वाले लोग मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. अनावश्यक रूप से खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए.

पटना में भी छाए हैं बादल

राजधानी पटना में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. पटना में देर शाम तक उमस भरी गर्मी के बीच कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है. स्थानीय स्तर पर बारिश की तीव्रता अलग-अलग हो सकती है.

4.35 तक जारी है तत्कालिक चेतावनी

मौसम विभाग ने यह तत्कालिक चेतावनी मौसम की मौजूदा स्थिति के आधार पर जारी की है. अलर्ट शाम 4.35 तक के लिए बताया गया है. मौसम की स्थिति बदलने के साथ चेतावनी में बदलाव भी किया जा सकता है. इसलिए लोगों को मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

फिलहाल बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, सहरसा और समस्तीपुर के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटे सावधानी बरतने वाले हैं. बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा की आशंका को देखते हुए सुरक्षित रहना ही बेहतर है.

Also Read: तिब्बत में ग्लेशियर फटा, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >