निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए कोरोना के दो संदिग्धों का सैंपल लेकर भेजा गया घर, इलाके में दहशत

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए कोरोना के दो संदिग्धों की सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सैंपल लेने के बाद वापस भेज दिया गया. दोनों संदिग्धों को बैरगनिया पहुंचने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित बैरगनिया में दहशत का माहौल है.

सीतामढ़ी. दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए कोरोना के दो संदिग्धों की सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सैंपल लेने के बाद वापस भेज दिया गया. दोनों संदिग्धों को बैरगनिया पहुंचने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित बैरगनिया में दहशत का माहौल है. बीडीओ विजय कुमार मिश्र ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होने वाले बिहार के 86 मौलाना में बैरगनिया नगर पंचायत के वार्ड 10 मेन रोड के दो लोगों का नाम क्रमशः 40 वें और 61वें नम्बर पर अंकित है. जारी सूची के अनुसार डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा के निर्देश पर दोनों कोरोना के संदिग्ध को स्थानीय सीएचसी में स्क्रीनिंग के बाद गुरुवार को सदर अस्पताल रेफर किया गया था. जहां दोनों का सैंपल लेकर उसे जांच के लिये डीएमसीएच दरभंगा भेजा गया है.

जांच रिपोर्ट आने के बाद कोरोना संक्रमण का पता चल सकेगा. फिलहाल दोनों को सीतामढ़ी के जानकी बिहार आइसोलेशन में रखने के बाद शुक्रवार को बैरगनिया स्थित उनके आवास पर भेज दिया गया है. जहां उन्हें होम क्वारंटाइन में रखा गया है. कोरोना के दोनों संदिग्ध को फिर से बैरगनिया भेजे जाने से लोगों में दहशत है. स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता ब्रजमोहन कुमार ने बताया कि दोनों को होम क्वारंटाइन में रखना उचित नहीं है. उन्हें सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखना चाहिये. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों संदिग्ध शनिवार को ही दिल्ली से एम्बुलेंस से लौटे थे. इस बीच चार दिनों तक उनकी मेडिकल जांच नहीं हुई थी. इस बीच दोनों संदिग्ध किस किस व्यक्ति से मिले. उन सबो की स्क्रीनिंग व जांच होनी चाहिये.

फिलहाल दोनों के सैंपल जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. बता दें कि गुरुवार को सीमा से सटे नेपाल के गौर निवासी 11 मौलाना को नेपाल पुलिस ने एक मदरसा से पकड़ कर क्वारंटाइन किया था. उक्त सभी मौलाना भी तबदीली जमात के मरकज में शामिल होने के बाद दिल्ली से वापस लौटे थे. इलाले में तबदीली जमात के मरकज से वापस होने वाले मौलाना को लौटने से लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. लोगों के बीच दहशत का आलम यह है कि लोग अब यह पता लगाने में जुटे है कि उक्त मौलाना कहां कहां गए है और किस किस से मिले है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >