अब दिल्ली नहीं होगी दूर, बिहार के इस जिले को मिली चमचमाती नई गरीब रथ एक्सप्रेस

बिहार : रेलवे ने समस्तीपुर के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. रेलवे की तरफ से बताया गया है कि लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल गरीब रथ एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है. यह स्पेशल ट्रेन 05577 संख्या के साथ सहरसा से हर गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी. जबकि आनंद विहार टर्मिनल से यह शनिवार और सोमवार को रवाना होगी.

बिहार : समस्तीपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई गरीब रथ ट्रेन दी गई है. यह ट्रेन सहरसा से दरभंगा होते हुए समस्तीपुर आयेगी. इसके साथ ही अयोध्या कैंट होते हुए आनंद विहार टर्मिनल को जायेगी. 05577 संख्या के साथ गरीब रथ ट्रेन सहरसा से हर गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी. जबकि आनंद विहार टर्मिनल से यह शनिवार और सोमवार को रवाना होगी. 

जानिए समय और रूट

05577 संख्या के साथ यह ट्रेन रात में आठ बजे सहरसा से खुलेगी. यह समस्तीपुर रात में 12:55 बजे आयेगी. जबकि आनंद विहार टर्मिनल पहुंचने के ट्रेन का समय रात 12:30 है. अयोध्या कैंट यह स्टेशन दिन में एक बजे पहुंचेगी. वापसी में 05578 संख्या के साथ गरीब रथ ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 5:15 में रवाना होगी. समस्तीपुर यह ट्रेन सुबह 4.05 में पहुंचेगी. सहरसा इसके पहुंचने का समय 10:30 है. जबकि अयोध्या कैंट स्टेशन शाम में 5 बजे पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन बड़े स्टेशनों से होते हुए गुजरेगी ट्रेन

यह ट्रेन सहरसा से झंझारपुर, दरभंगा होते हुए समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए रवाना होगी. 25 मई तक यह ट्रेन अलग-अलग तिथियों में रवाना होगी.

इसे भी पढ़ें : प्रेमी से शादी करने के लिए बिहार से एमपी पहुंची 10वीं की छात्रा, बॉयफ्रेंड बोला- नाबालिग हो घर जाओ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >