NEET Paper Leak FIR: नीट पेपर लीक के मामले में 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किए गए. कई वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर छात्रों को गिरफ्तार किया गया. सीवान जिले की बात करें तो, यहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की. इसमें तीन प्रदर्शनकारी घायल हो गए.
बर्थडे केक लेकर लौट रहा था आकाश
जानकारी के मुताबिक, पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती सीवान में गोलीबारी के शिकार तीन प्रदर्शनकारियों की स्थिति फिलहाल स्थिर है. तीनों घायलों में से एक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला आकाश अपने जन्मदिन के लिए बेकरी से केक खरीदकर लौट रहा था, तभी वह हिंसा और फायरिंग की चपेट में आ गया. इलाज के बाद उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है.
रविवार को हुई कार्रवाई
प्रदर्शनकारियों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही. रविवार को पटना, सीवान, छपरा, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और लखीसराय समेत सभी प्रभावित जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 400 से अधिक उपद्रवियों और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया या हिरासत में लिया गया.
पुलिस ने की ये अपील
पटना में जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव समेत 190 लोगों को जेल भेज दिया गया. शनिवार को हुए प्रदर्शन और पुलिस पर हमले में शामिल उपद्रवियों की पहचान करने के लिए पुलिस ने कई जिलों में सैकड़ों फोटो और पोस्टर जारी कर आम लोगों से अपील की है.
किस जिले में कितने प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई?
पटना- शनिवार को हिरासत में लिये गये 300 से अधिक लोगों में से पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव समेत 190 लोगों को रविवार को जेल भेज दिया गया. 30 छात्राओं को निजी मुचलके पर रिहा किया गया, जबकि 200 अन्य युवाओं को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया.
छपरा- 97 उपद्रवियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर पहचान मांगी गई है. अब तक 40 से अधिक नामजद और 150 से अधिक हिरासत में लिए गए हैं.
औरंगाबाद- 106 संदिग्धों की तस्वीरें जारी की गई हैं. 12 नामजद और 1000 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया गया है.
सीवान- गोलीबारी और पथराव के मामले में पुलिस ने 102 लोगों को गिरफ्तार किया है. 2500 से अधिक अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है. इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है. पुलिस फायरिंग में घायल तीन युवकों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सीतामढ़ी- हिंसा और आगजनी मामले में आठ उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और कई की तस्वीरें जारी की गई हैं.
कोसी-सीमांचल- लॉज, हॉस्टल में छापे किशनगंज में 55, भागलपुर में 155 सहित अन्य जिलों में तस्वीर जारी की गई है. इसी आधार पर लॉज, हॉस्टल, होटल व अन्य जगहों पर पूछताछ की जा रही है.
Also Read: बिहार में प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, पुलिस हेडक्वार्टर से मिला आदेश
