नवादा में मातृशक्ति का पथ संचलन, 17 जिलों की महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण में हिस्सा

नवादा में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी ने पथ संचलन का आयोजन किया। दक्षिण बिहार के 17 जिलों से आई महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया और नागरिक कर्तव्य व सामाजिक समरसता पर जोर दिया।

Nawada News : विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नवादा में पथ संचलन का आयोजन किया गया. प्रांतीय मातृशक्ति अभ्यास वर्ग के चार दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन करू साहू सदन से महिलाओं ने नगर भ्रमण किया. इसमें दक्षिण बिहार प्रांत के विभिन्न जिलों से आयी सैकड़ों महिलाओं के साथ स्थानीय महिलाओं ने भी हिस्सा लिया.

नगर भ्रमण में शामिल हुईं सैकड़ों महिलाएं

सुश्री प्रज्ञा महाला के नेतृत्व में आयोजित नगर भ्रमण कार्यक्रम में महिलाओं ने एक साथ भाग लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न विषयों पर बौद्धिक जानकारी देने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों से भी अवगत कराया गया. कार्यक्रम का संचालन भी व्यवस्थित तरीके से किया गया.

नागरिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता पर जोर

कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप ने महिलाओं को संबोधित किया. उन्होंने पांच परिवर्तन के विषय पर अपनी बात रखते हुए नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए और समाज में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए.

दक्षिण बिहार के 17 जिलों की महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण

प्रांतीय मातृशक्ति अभ्यास वर्ग में दक्षिण बिहार के 17 जिलों की महिलाओं ने हिस्सा लिया. चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बौद्धिक और संगठनात्मक विषयों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का समापन शनिवार को होगा.

अपने-अपने जिलों में संगठन को मजबूत करने की बात

कार्यक्रम की संगठन मंत्री सुश्री प्रज्ञा महाला ने कहा कि महिलाओं को बौद्धिक और सामाजिक विषयों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है. प्रशिक्षण में शामिल महिलाएं अपने-अपने जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समरसता के लिए काम करेंगी.

डॉ. शोभा रानी ने कहा कि महिलाओं को अपने घर के साथ समाज के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को समाज के लिए बेहतर तरीके से काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है.

डॉ. सांत्वना भारती ने कहा कि वह चार दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होकर विभिन्न विषयों की जानकारी हासिल कर रही हैं. किरण देवी ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के उद्देश्य से समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाते हैं.

गीता देवी ने कहा कि समाज और देश के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. मंजूषा ने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ मिला है और अपने जिले में लौटकर मातृशक्ति के विस्तार के लिए काम करेंगी.

नगर भ्रमण के लिए निकली महिलायें | Prabhat Khabar Network
किरण देवी | Prabhat Khabar Network
गीता देवी | Prabhat Khabar Network
डॉ शोभा रानी | Prabhat Khabar Network
डॉ सांत्वना भारती | Prabhat Khabar Network
मंजूसा बहन | Prabhat Khabar Network
शशि सुहानी | Prabhat Khabar Network
सुश्री प्रज्ञा महाला | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >