स्नातक में ऑन-द-स्पॉट नामांकन की तिथि 8 अगस्त तक बढ़ी, 10 अगस्त से शुरू होगी नियमित पढ़ाई

मगध विश्वविद्यालय, बोधगया ने स्नातक सत्र 2026-30 के लिए ऑन-द-स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। जिन छात्रों का अब तक नामांकन नहीं हो पाया है, वे इस विस्तारित अवधि का लाभ उठा सकते हैं।

Nawada News : अकबरपुर मगध विश्वविद्यालय, बोधगया ने स्नातक (सीबीसीएस) सत्र 2026-30 में ऑन-द-स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 अगस्त 2026 कर दी है. पहले यह तिथि 30 जुलाई निर्धारित थी. छात्रहित को देखते हुए विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई है. यह आदेश विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत, नवस्थापित 17 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों तथा संबद्ध महाविद्यालयों पर लागू होगा.

8 अगस्त तक करा सकते हैं नामांकन

राष्ट्रीयकृत डिग्री कॉलेज, अकबरपुर के प्राचार्य प्रो. हरि नारायण चौधरी ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का अब तक किसी कारणवश नामांकन नहीं हो पाया है, वे 8 अगस्त तक महाविद्यालय में ऑन-द-स्पॉट नामांकन करा सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें.

7 अगस्त तक शिक्षकों की नियुक्ति की संभावना

प्राचार्य ने बताया कि बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से 7 अगस्त तक विभिन्न विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति महाविद्यालय में होने की संभावना है. शिक्षकों की उपलब्धता के बाद शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन और अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जाएगा.

10 अगस्त से नियमित कक्षाएं होंगी शुरू

उन्होंने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र तथा अर्थशास्त्र विषयों में नामांकन जारी है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और शिक्षकों की पदस्थापना के बाद 10 अगस्त से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. प्राचार्य ने कहा कि नामांकन की तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश नहीं ले सके थे. उन्होंने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय पर नामांकन कर नियमित अध्ययन शुरू करने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >