Nawada News : परना डाबर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान 4.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थाना गेट के समीप नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान की गई.
संदिग्ध बाइक की तलाशी में मिली अंग्रेजी शराब
अपर थानाध्यक्ष ब्यूटी कुमारी ने बताया कि वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली गई. जांच के क्रम में बाइक से 4.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसके बाद दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.
गया जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपित
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के कोड़या गांव निवासी गौरी शंकर यादव के पुत्र अंकित कुमार यादव तथा गौरव यादव के पुत्र पवन कुमार उर्फ राकी के रूप में हुई है.
उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
पुलिस ने इस मामले में परना डाबर थाना कांड संख्या 147/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए व्यवहार न्यायालय, नवादा के समक्ष प्रस्तुत किया गया.
Also Read : वारिसलीगंज के हरिओम कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान
