ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,चाचा की मौत,भतीजा घायल

NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र के प्राणचक मोड़ के समीप एनएच-20 पर शुक्रवार की शाम मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार को एक ट्रक ने कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार चाचा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है.

रजौली थाना क्षेत्र के प्राणचक मोड़ के समीप एनएच-20 पर हुई घटना प्रतिनिधि, रजौली थाना क्षेत्र के प्राणचक मोड़ के समीप एनएच-20 पर शुक्रवार की शाम मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार को एक ट्रक ने कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार चाचा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक और स्थानीय लोगों ने डायल 112 को तुरंत सूचना दी. पुलिस और डायल 112 की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया. मृतक की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी छोटू राजवंशी के पुत्र बीरू राजवंशी के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक लालचंद राजवंशी का पुत्र सौरभ गांगुली हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय सड़क किनारे उजले रंग की प्लास्टिक की थैली में बंद महुआ शराब भी बिखरी हुई थी, जिससे हल्की चोटें आयीं. घायल युवक ने बताया कि वह फुलवरिया डैम के पास श्रृंगी ऋषि पहाड़ के मेले से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और वे सड़क किनारे गिर पड़े. उठने पर उन्होंने देखा कि चाचा की मौत हो चुकी थी. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रक चालक की तलाश के साथ मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >