नेमदारगंज में 200 रुपये की रंगदारी को लेकर बालू घाट पर बदमाशों ने फूंका ट्रक

नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने रंगदारी को लेकर बालू लदे एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया.

दुस्साहस.

चालक व उपचालक को नीचे उतारकर ट्रक पर पट्रोल छिड़का

दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, अफरातफरी

नेमदारगंज में बालू घाट पर बदमाशों का तांडव, ट्रक में लगायी आगप्रतिनिधि, अकबरपुर

नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने रंगदारी को लेकर बालू लदे एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया. घटना उस समय हुई जब ट्रक (बीआर 27जी 9365) कुंज बालू घाट ब्लॉक संख्या-04 से बालू लोड कर लौट रहा था. रास्ते में 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर ट्रक को रोका और पकरीबरावां के चालक अरविंद यादव व कर्मा के उप चालक राहुल कुमार को नीचे उतार दिया. इसके बाद बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर ट्रक को फूंक दिया और दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये.

पुलिस ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. हालांकि. तब तक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था. ट्रक मालिक पंचगामा गांव निवासी उदय कुमार के बयान पर थाने में कांड संख्या-187/26 दर्ज की गयी है. इसमें 5-6 अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया गया है. पुलिस ने रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

500 मीटर पहले वसूली थी रंगदारी

ट्रक चालक के अनुसार मुख्य घटना से महज 500 मीटर पहले भी कुछ नकाबपोश बदमाशों ने ट्रक को रोककर 200 रुपये की रंगदारी मांगी थी. चालक ने जब 500 रुपये दिए, तो बदमाशों ने 300 रुपये वापस कर दिए और उसे आगे जाने दिया. लेकिन कुछ ही दूरी पर दूसरे गुट ने इस बड़ी घटना को अंजाम दे दिया.

इलाके में बढ़ा

खौफ

बता दें कि इसी बालू घाट पर बीते एक मई की रात भी बदमाशों ने दो पोकलेन मशीनों को फूंक दिया था. लगातार हो रही इन घटनाओं से बालू कारोबारियों और चालकों के बीच भारी दहशत व्याप्त है. स्थानीय पुलिस मामले की जांच और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >