थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव में बुधवार की देर रात में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मृत व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय विष्णुदेव यादव रात में शौच के लिए घर से बाहर गये थे़ इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. इस दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गये और मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया़ गुरुवार को गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया़ घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया है़