नवादा: विद्यालय परिसर में मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका, जांच जारी

नवादा के खनवां गांव के एक प्राथमिक विद्यालय परिसर में 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Nawada Crime News : नवादा के नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मदनपुर परिसर से रविवार को 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान खनवां निवासी विनोद कुमार के पुत्र गोलू कुमार (17) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विद्यालय परिसर में पड़ा मिला शव

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह ग्रामीणों की नजर विद्यालय परिसर में पड़े शव पर पड़ी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी नरहट थाना पुलिस को दी गई. थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

गला घोंटकर हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में किशोर की गमछे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मौत के कारण पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए, ताकि मामले की जांच में मदद मिल सके.

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >