नवादा के पकरीबरावां में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, गांव के एक व्यक्ति पर लगाया आरोप; FSL टीम ने शुरू की जांच

15 Year Minor Girl Rape Case : पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.

15 Year Minor Girl Rape Case : नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी, सर्कल पुलिस निरीक्षक इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार समेत एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

मेडिकल जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने का आरोप उसी गांव के एक व्यक्ति पर लगाया गया है.

पुलिस का कहना है कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >