नवादा: गृह रक्षा वाहिनी क्लर्क परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल करने के मामले में शिक्षिका गिरफ्तार, CCTV से खुला राज; अन्य की तलाश तेज

बिहार में प्रश्नपत्र वायरल मामले में पुलिस ने शिक्षिका अनुष्का रानी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

Nawada News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा आयोजित गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) अधिनायक लिपिक पद की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल करने के गंभीर मामले में नवादा नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने परीक्षा की गोपनीयता भंग करने और प्रश्नपत्र लीक कराने की साजिश में शामिल शिक्षिका अनुष्का रानी (पति: चंद्रशेखर, निवासी: देव बिगहा, थाना वेन, जिला नालंदा) को गिरफ्तार कर लिया है.

यह परीक्षा नवादा नगर थाना क्षेत्र स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल (मालगोदाम छाय रोड, परीक्षा केंद्र संख्या 1412) में आयोजित की गई थी, जिसके संबंध में नगर थाने में कांड संख्या 600/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

CCTV फुटेज से खुला साजिश का राज, 10 मिनट के लिए गायब हुई थी प्रश्न पुस्तिका

नगर थानाध्यक्ष उमा शंकर सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक ईश्वर प्रसाद ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

जांच के दौरान जब परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले गए, तो एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ:

  • फुटेज में एक अनधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र के कमरे में दाखिल होकर प्रश्न पुस्तिकाओं को बाहर ले जाता दिखा.
  • करीब 10 मिनट बाद वही व्यक्ति पुस्तिकाओं को चुपके से वापस कमरे में रखते हुए कैद हुआ.
  • दंडाधिकारी की जांच में यह गतिविधि पूर्णतः संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू की गई.

अनुपस्थित परीक्षार्थी के प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर किया था वायरल

प्रेक्षक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक गणेश पासवान, शिक्षक अजय कुमार और वीक्षक (Invigilator) अनुष्का रानी की मिलीभगत से केंद्र के भीतर एक अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश कराया गया था. इसके बाद कमरे में अनुपस्थित (Absent) रहे परीक्षार्थी की प्रश्न पुस्तिका से प्रश्नों की तस्वीरें मोबाइल फोन से खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल की गईं.

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

नगर थाना पुलिस ने नामजद वीक्षक शिक्षिका अनुष्का रानी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब पेपर लीक सिंडिकेट के तार खंगाल रही है. परीक्षा की गोपनीयता भंग करने में संलिप्त केंद्राधीक्षक, सहयोगी शिक्षक तथा प्रश्नपत्र बाहर ले जाने वाले मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Also Read: नवादा: मेसकौर में अकरी-बिजूबिगहा मार्ग पर पइन की पुलिया धंसी, फंसा ट्रैक्टर पलटा; हजारों छात्रों का आवागमन प्रभावित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >