पकरीबरावां में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, ससुराल वाले फरार

पकरीबरावां थाना क्षेत्र के पीलपड़वा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी.

बेटी होने पर प्रताड़ना का आरोप, गला दबाकर हत्या की आशंका

तीन बेटियों की मां मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस

पीलपड़वा गांव की घटना, मृतका के मायके हरला में मचा कोहराम

प्रतिनिधि, नवादा नगर

जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के पीलपड़वा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी. मृतका की पहचान 30 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है, जो पंकज मिस्त्री की पत्नी थी. घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं. मृतका के मायके कादिरगंज थाना क्षेत्र के हरला गांव में कोहराम मचा हुआ है. पिता शीतल मिस्त्री और भाई मुन्ना कुमार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाये हैं. परिजनों का कहना है कि गुड़िया की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी. आरोप है कि लगातार तीन बेटियां होने पर पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे.

गला दबाकर हत्या का आरोप

मृतका के भाई मुन्ना कुमार ने बताया कि पंकज मिस्त्री शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था और बेटा नहीं होने को लेकर ताना देता था. आरोप है कि इसी विवाद में पहले गुड़िया की गला दबाकर हत्या कर दी गयी, फिर इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के बाद से ससुराल पक्ष के फरार होने से हत्या की आशंका और गहरा गयी है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >