बस स्टैंड के शौचालय में छिनतई, मोबाइल फोन व नकदी लेकर भागा बदमाश

NAWADA NEWS.नवादा शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गये हैं कि अब सार्वजनिक स्थल भी सुरक्षित नहीं रह गये ेहैं. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत सिंह चौक स्थित सरकारी बस स्टैंड से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक युवक से मोबाइल समेत नकदी की छिनतई कर बदमाश फरार हो गया.

प्रतिनिधि, नवादा सदर नवादा शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गये हैं कि अब सार्वजनिक स्थल भी सुरक्षित नहीं रह गये ेहैं. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत सिंह चौक स्थित सरकारी बस स्टैंड से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक युवक से मोबाइल समेत नकदी की छिनतई कर बदमाश फरार हो गया. जानकारी के अनुसार काशीचक थाना क्षेत्र के चंडीनोवा गांव निवासी रामदेव मांझी शुक्रवार को नवादा शहर आये हुए थे. इसी दौरान वे बस स्टैंड परिसर में स्थित शौचालय गये. तभी मौका पाकर एक बदमाश वहां पहुंचा और झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया. पीड़ित के अनुसार छीने गये मोबाइल के कवर में 9,500 रुपये नकद भी रखे हुए थे, जिसे बदमाश लेकर फरार हो गया. पीड़ित जबतक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बदमाश फुर्र से गायब हो गया.घटना के बाद स्तब्ध रामदेव मांझी ने खुद को संभालते हुए नगर थाना पहुंच लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी. पीड़ित के आवेदन पर नगर थाना पुलिस ने शनिवार को कांड दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दिनदहाड़े बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHUTOSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >